Pictures: शाहरूख को मिला 'मेडल ऑफ ऑनर मोरक्को'
इन दिनों मोरक्को में भारतीय सिनेमा को सौ साल पूरे होने पर उत्सव मनाया जा रहा है इसी क्रम में भारत के सुपर स्टार शाहरूख खान को सम्मानित किया गया है। शाहरूख को 'मेडल ऑफ ऑनर मोरक्को' से सम्मानित किया गया है। किंग खान ने यह बात ट्विटर पर बताई है और अपनी खुशी लोगों से शेयर की है। यही नहीं इस समय मोरक्को में बॉलीवुड का जमावड़ा लगा हुआ है।
हिंदी फिल्म जगत के काफी लोग इस समय वहां की शोभा बढ़ा रहे हैं। मोरक्को के राजकुमार मौले रैचीड ने बॉलीवुड कलाकारों को डिनर दिया था। इसी समारोह में उन्होंने किंग खान को सम्मानित किया। इस बात को बताते हुए किंग खान ने लिखा है वो बहुत खुश है इस प्यार और सम्मान के लिए मैं मोरक्को का धन्यवाद करता हूं। आपको बता दें कि पहले यह सम्मान अमिताभ बच्चन को मिल चुका है।
आईये आपको तस्वीरों में दिखाये कि किस तरह बॉलीवुड के कौन चेहरे पहुंचे मोरक्को


Click it and Unblock the Notifications