शाहरूख-गौरी की शादी को 21 साल पूरे, देखें तस्वीरें
आज शाहरूख और गौरी खान की शादी को 21 साल पूरे हो गये हैं। आज ही के दिन शाहरूख खान ने गौरी से 21 साल पहले सात फेरे लिये थे और जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया था। शाहरूख और गौरी की शादी अपने आप में ही काफी रोचक है क्योंकि शाहरूख ठहरे खान परिवार के और गौरी हिंदू-पंजाबी खानदान से। दो धर्मो के दो लोग आज एक रूह और दो जिस्म हैं जिनके इश्क ने एक खूबसूरत दुनिया बनायी जिसमें उनके प्यार ने दो फूलों को भी जन्म दिया। आज यह रीयल लाईफ स्टोरी दुनिया के लिए मिसाल है।
आईये आपको तस्वीरों के जरिये सुनाते हैं शाहरूख-गौरी की रीयल प्रेम-कहानी


Click it and Unblock the Notifications