देखें तस्वीरें: यश जी के चौथे पर आंसूओं का सैलाब
बॉलीवुड में रोमांस किंग के नाम से मशहूर यश चोपडा के चौथे पर पूरा बॉलीवुड उमड़ा पडा। गुरूवार को यशराज स्टूडियो में यश चोपड़ा की पत्नी पामेला और उनके दोनों बेटे आदित्य और उदय ने चौथा रखा था जिसमें लोगों ने शिरकत की।
यशराज स्टूडियो यश जी की कर्मस्थली थी जहां उन्होंने अंतिम सांस तक काम किया इसलिए उनकी आत्मा की शांति के लिए पूजा-अर्चना यहां रखी गयी था। शोकाकुल बॉलीवुड अपनी-अपनी तरह से यश जी को याद कर रहा था। गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को यश चोपड़ा ने लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली थी वो डेंगू की बीमारी से पीड़ित थे।
आईये तस्वीरों में दिखाते हैं चौथे पर किस तरह उमड़ा लोगों के आंसूओं का सैलाब


Click it and Unblock the Notifications











