दबंग 2 में सोनाक्षी संग बेड पर सलमान खान

सलमान खान का रिकार्ड रहा है कि उन्होंने नई-नई अभिनेत्रियों संग काम जरूर किया है लेकिन कभी भी हॉट सींस नहीं दिये हैं लेकिन इस बार दबंग 2 में वो अपने इस रिकार्ड से पीछे हटते दिखायी पड़ रहे हैं। फिल्म के प्रोमो में दिख रहा है कि चुलबुल पांडे और रज्जो के बीच में काफी नजदीकियां हैं। 'दगाबाज सांग' में सलमान मियां, सोनाक्षी को किस करते नजर आ रहे हैं।

तो वहीं एक सीन में सोनाक्षी और सलमान बेड सीन में हैं। जिसमें सलमान, सोनाक्षी की बाहों में आंखे बंद किये हुए हैं तो वहीं सोनाक्षी भी सफेद रंग के शोल्डरकट गाउन में सल्लू मियां को गले लगायी हुई हैं। हालांकि यह सीन रोमांटिक है अश्लील नही लेकिन इससे पहले की फिल्मों में सलमान मियां इस रूप में दिखायी नहीं पड़ते थे इसलिए यह बात कुछ खास है।

आपको बता दें दबंग2 में मलाइका और करीना के दो हॉट नंबर हैं। तो वहीं इस बार आपको चुलबुल पांडे का चुलबुला पन कुछ ज्यादा ही देखने को मिेलेगा। फिल्म के निर्माता अरबाज खान है। फिल्म 21 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है।

फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं इसलिए सलमान खान खुद इस फिल्म के चलते कई टीवी शोज में दिखायी पड़ रहे हैं। इसी सिलसिले में वो बहुत जल्द स्टार प्लस के मशहूर शो 'दिया और बाती' में भी नजर आने वाले हैं।

आईये नजर डालते हैं दबंग2 की तस्वीरों पर..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X