PHOTOS: सलमान की 'बेबी' सिस्टर अर्पिता...बेबी की कर रही तैयारी...
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान की बहन अर्पिता खान प्रेगनेंट हैं, ये खबर गणपति से ही उड़ रही थी। लेकिन अब अर्पिता खान अपने बेबी बंप के साथ पहली बार मीडिया के सामने आईं।
दरअसल, सलमान खान के हिट एंड रन केस के फैसले के बाद अर्पिता खान उनसे मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची और उनके साथ थे आयुष शर्मा। और अर्पिता पहली बार प्रेगनेंसी के बाद फोटो खिंचवाती नज़र आईं। हालांकि हाल ही में एक शादी के समारोह में भी उन्हें ऐसे ही देखा गया था।
[UNSEEN PICS: अर्पिता की बारात में शाहरूख - सलमान]
गौरतलब है कि अर्पिता ने पिछले साल नवंबर में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आयुष शर्मा से शादी की थी। सेरेमनी हैदराबाद के पांच सितारा होटल फलकनुमा पैलेस में हुई थी। 18 नवंबर को अर्पिता और आयुष अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट की।
उससे कुछ ही दिन पहले अर्पिता आयुष ने आयुष का 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। आयुष शर्मा फिलहाल सलमान खान की सुलतान से डेब्यू करने जा रहे हैं और सलमान उन्हें बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे।
अर्पिता मार्च में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी और सलमान खान एक बार फिर मामा बन जाएंगे। देखिए अर्पिता और आयुष की ये तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications