शादी के बाद सैफरीना, देखें तस्वीरें
आज लंबे अरसे से चले आ रही प्रेमकाहनी को एक खूबसूरत मंजिल मिल गयी और सैफ-करीना पति-पत्नी बन गये। सैफ के घर पर आज दोनों सितारों ने रजिस्टर्ड मैरज कर ली। मैरज रजिस्टार सुरेखा रमेश ने पीटीआई को बताया कि 12 सितंबर को सैफ-करीना ने शादी के लिए नोटिस दिया था और प्रार्थना की थी कि शादी की सारी औपचारिकताएं सैफ अली खान के घर पर हो, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था, इसके लिए 1000 रूपये चार्ज किया गया है। आज शाम करीना और सैफ का निकाह समारोह ताजमहल होटल मुंबई में होगा।
शादी के बाद करीना-सैफ अपने घर की बालकनी में आये और अपने चाहने वालों का अभिवादन किया। सैफ हरे रंग के कुर्ते पर बहुत हैंडसम लग रहे थे तो वहीं करीना ने परंपरावादी हरे रंग का कुर्ता और लाल चुन्नी ओढ़ रखी थी। अपने भारी काम वाले कुर्ते से करीना ने अपने आप को कवर कर रखा था। हमेशा की तरह उनके बाल खुले हुए थे। हाथों में लाल चूड़ियां पहने करीना ने शर्माते हुए अपने चाहने वालों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
आईये तस्वीरों में देखें मियां-बीवी सैफरीना को


Click it and Unblock the Notifications