देखें तस्वीरों में सैफ-करीना का ग्रैंड रिसेप्शन
गुरुवार रात आठ बजे सैफरीना का बहुप्रतिक्षित दावत-ए-वलीमा संपन्न हुआ जिसमें बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत की वीवीआई हस्तियां शामिल हुईं। सभी ने नवोदित युगल को मुबारक बाद दी। इस पार्टी में कांग्रेस युवराज राहुल गांधी, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, भाजपा नेता अरुण जेटली, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और अब्बास अली बेग, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद, सपा के पूर्व नेता अमर सिंह समेत बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की।
बॉलीवुड के हॉट गोल्डन कपल सैफरीना का रिसेप्शन मुगलई अंदाज में कल पटौदी पैलेस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के इंवेट मैनेजर ने बताया कि उनकी पूरी कोशिश थी कि हम एक ऐसा स्टेज तैयार करें जैसे कि नवाबों के समय हुआ करता था। हम सब मुगल थीम पर काम कर रहे थे । स्टेज, पर्दे सबकुछ मुगलई अंदाज में था।जिसे लोगों ने पसंद किया है इसलिए वो लोग काफी खुश हैं।
आईये तस्वीरों के जरिये देखिये सैफ-करीना का ग्रैंड रिसेप्शन


Click it and Unblock the Notifications