Pictures जानिये हेलेन के किस गाने पर नाच रही हैं पूनम पांडे
पूनम पांडे अपनी अगली फिल्म हेलेन के लिए डांस प्रैक्टिस कर रही हैं। जैसा कि सभी को पता है कि पूनम जो भी करती हैं दिल से करती हैं। चाहे वो कपड़े उतारने की बात हो या फिर अपनी फिल्म में किरदार निभाने की बात हो। वो हर एक हद पार कर जाती हैं। इस बार भी वो कुछ ऐसा ही कर रही हैं।
कम से कम दर्शको को तो यही उम्मीद है। हेलेन फिल्म के प्रमोशन के लिए पूनम पांडे काफी कुछ कर रही हैं पहले तो उन्होंने सलमान खान को खींच लिया ये कहते हुए कि उनकी मां का नाम हेलेन है लेकिन हर हेलेन उनकी मां नहीं तो कृप्या वो हेलेन फिल्म को उनकी मां से ना जोड़ें।
अब उनकी कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं जिनमें वो हेलेन फिल्म के लिए डांस प्रैक्टिस कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











