पीपुल्स च्वायस अवार्ड फंक्शन में सितारें, देखें तस्वीरें
पीपुल्स च्वायस अवार्ड फंक्शन एक तरह से टीवी और बॉलीवुड, खेल और संगीत की उन हस्तियों को दिया जाता है जिन्हें लोग चुनते हैं। पब्लिक वोटिंग के हिसाब से यह सम्मान कलाकारों को दिया जाता है। इस बार इस अवार्ड फंक्शन का आयोजन कलर्स ने किया था।
27 अक्टूबर की रात को भी इस अवार्ड फंक्शन की धूम रही। इस शो की सबसे ज्यादा खास बात यह रही कि इस अवार्ड फंक्शन में शादी के बाद पहली बार सैफ-करीना एक साथ किसी सार्वजनिक मंच में दिखायी दिये।
इस अवार्ड समारोह का आयोजन मुंबई में किया गया था जहां सितारों की महफिल गुलजार हुईं। प्रियंका चोपड़ा ने इस शो में यश चोपड़ा की चर्चित फिल्मों के गानों पर परफार्म किया और उन्हें पूरे बॉलीवुड की ओर से श्रदांजलि दी।
इस अवार्ड फंक्शन की एक और खास बात सफेद रंग था जिसे पहने फिल्मी सितारों ने गजब का समां बांध दिया। आईये आपको तस्वीरों के जरिये दिखाते हैं कि किस तरह सफेद रंग में सितारों ने शो में चार चांद लगा दिये।


Click it and Unblock the Notifications