Pictures: अच्छी स्क्रिप्ट के इंतजार में गोविंदा की बेटी नर्मदा
लंबे अरसे से अभिनेता गोविंदा की बेटी नर्मदा की बॉलीवुड एंट्री को लेकर अटकलें लगायी जा रही हैं। पहली बार गोविंदा ने अपनी बेटी को लेकर मुंह खोला है और कहा है कि जब अच्छी पटकथा मिलेगी तब ही नर्मदा फिल्मों में प्रवेश करेगी लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उसे फिल्मों के ऑफर मिल नहीं रहे हैं। लेकिन वो अभी अच्छी फिल्मों की तलाश में हैं। गोविंदा ने कहा कि जिस दिन मेरी बेटी फिल्मों में प्रवेश करेगी उस दिन मैं खुद मीडिया वालों को इसके बारे में बताऊंगा।
मालूम हो कि साल 2010 में फिल्म 'दबंग' के रिलीज के समय यह न्यूज आयी थी कि सलमान और गोविंदा में इसी बात पर पंगा हुआ है कि सलमान ने गोविंदा को वादा करने के बावजूद नर्मदा को अपनी फिल्म में ब्रेक नहीं दिया जबकि उनकी जगह सोनाक्षी सिन्हा को मौका दे दिया।
फिर खबर आयी कि सल्लू मियां ने इस बात के लिए गोविंदा को सॉरी बोल दिया है और कहा है कि अपनी अगली फिल्म में वो जरूर नर्मदा को ब्रेक देंगे लेकिन 'दबंग' के बाद 'दंबग 2' आने वाली है लेकिन सलमान ने नर्मदा को घास भी नहीं डाली। वैसे आपको बता दें कि नर्मदा अक्सर कई फैशन शो में दिखायी पड़ती हैं।
आईये आपको दिखाते हैं नर्मदा की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











