तस्वीरें- जब करीना ने बिपाशा को कहा 'काली बिल्ली'
बैंगलोर। बॉलीवुड में 'खान वार' तो बड़ा ही चर्चित है, लेकिन अक्सर अभिनेत्रियों के बीच भी नोकझोंक होने की खबरें आती रहती है। बॉलीवुड के जानकार बताते हैं कि दो अच्छी अभिनेत्रियां कभी अच्छी दोस्त नहीं हो सकती हैं। उनके बीच प्रतियोगिता चलती ही रहती है।
बॉलीवुड में 'कैट फाइट' उस समय चर्चा में आयी जब करीना कपूर और बिपाशा बसु के बीच फिल्म 'अजनबी' की शूटिंग के दौरान नोंकझोंक हुई। बताया जाता है कि शूटिंग के दौरान बिपाशा ने करीना से बिना पूछे उनकी जरूरत की चीजें ले ली थी। जिससे नाराज होकर करीना ने बिपाशा को 'काली बिल्ली' तक कह दिया था।
इसके बाद करीना ने जॉन अब्राहम से भी लंबे समय तक बात नहीं की। तस्वीरों में देखें किसके किसके बीच 'कैट फाइट' हुई और मीडिया में चर्चा का विषय बनी।


Click it and Unblock the Notifications