जानें- कितने शिक्षित हैं हमारे फिल्म सितारे
मुंबई। क्या आपने कभी सोंचा है कि हमारी हिंदी फिल्मों के स्टार्स ने कितनी पढा़ई की है या उनकी शैक्षिक योग्यता क्या है? कई फिल्मी सितारे तो ऐसे हैं जो कि बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़कर अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई चले आये थे। शाहरूख खान जब मुंबई आये तो वह उस समय दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, में मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन कर रहे थे लेकिन वह बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़कर चले आये।
बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि हरिवंशराय बच्चन के बेटे हैं। उन्होने नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से पढ़ाई की है और फिर उन्होने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की है। वह बॉलीवुड के सबसे शिक्षित अभिनेता हैं।
कई फिल्म सितारे तो ऐसे रहे हैं जिन्होने पढ़ाई के दौरान अपनी कॉलेज में टॉप किया है तो कई ऐसे है, जिनके लिए पढ़ाई करना एक मुश्किल काम होता था।
जानें- कितने शिक्षित हैं हमारे फिल्म सितारे


Click it and Unblock the Notifications