Pictures: अमीषा ने कहा कि शादी का मतलब नर्क

अमीषा पटेल ने साल 2000 में फिल्म कहो ना प्यार से...फिल्मों में कदम रखा था उसके बाद उन्होंने गदर फिल्म से गदर मचायी थी लेकिन उसके बाद उनकी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप होती ही चली गयीं। इधर उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं वहीं दूसरी ओर उनके गलत बर्ताव की खबरे आ रही थीं। कभी संजय दत्त से उन्हें डांट पड़े तो कभी कोई डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म से निकाल दें। शायद यह सबकुछ इसलिए भी हो रहा था क्योंकि अमीषा अपने समकक्ष अभिनेत्रियों से लगातार पिछड़ती जा रही थीं। लेकिन एक बार फिर से वो कुछ अच्छी फिल्मों से वापसी करने के मूड में हैं लेकिन अमीषा के तेवर कुछ और ही बयां करते हैं।

अमीषा ने कहा कि मुझे 12 साल इंडस्ट्री में हो गये और मैं तो यहां से कहीं गयी फिर क्यों लोग मुझे कमबैक कह रहे हैं। कमबैक तो माधुरी-श्रीदेवी कर रही हैं मैं नहीं। रही बात फिल्मों के चलने ना चलने की तो फिल्में मेरे कारण ही फ्लॉप नहीं होती है। जब शादी का सवाल उनसे किया गया तो वो बोलीं कि जब सबकुछ उनके पास खत्म हो जायेगा और उनके पास करने के लिए कुछ नहीं बचेगा तो वो शादी कर लेंगी। अब अमीषा यह बात किस संदर्भ में कह रही थी यह तो वो ही जाने लेकिन उनकी यह बात अच्छे-अच्छों को चुभ सकती है।

अमीषा की जुबान यही नहीं रूकी। उन्होंने अपने आप को बॉलीवुड की सबसे पढ़ी-लिखी अभिनेत्री बताया। और कहा कि उनके पास ज्ञान है और अनुभव है जो उन्हें फिल्म निर्माण में मदद करेगा। लोग उनकी बनायी फिल्म को पसंद करेंगे।

आईये आपको दिखाते हैं अमीषा पटेल की कुछ हॉट तस्वीरें।..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X