Pictures: काजोल-प्रियंका जैसा बनना चाहती हैं कैटरीना

बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ इन दिनों हिंदी सिनेमा की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों मेंसे एक हैं। एक से एक बेहतरीन हिट फिल्में देने वाली कैटरीना को लोग बॉर्बी डॉल कहते हैं। उनकी छवि एक बेहद सुंदर अभिनेत्रियों की है लेकिन पर्दे पर मासूम और सुंदर दिखने वाली कैटरीना को एक्शन और निगेटिव किरदार पसंद हैं।

कैटरीना ने कहा कि वो फिल्म 'गुप्त' और 'एतराज' फिल्म को काफी पसंद करती हैं क्योंकि इन फिल्मों में काजोल और प्रियंका ने जो रोल निभाये वो काफी प्रभावशाली थे। निगेटिव किरदारों में आपको अभिनय करने का मौका मिलता है अगर मुझे भी ऐसे रोल मिले तो मैं जरूर करना चाहूंगी।

कैटरीना ने कहा कि उन्हें स्टंट भी काफी पसंद हैं, उनकी आने वाली फिल्म धूम3 में वो एक बार फिर से कुछ चैलंजिग स्टंट करते दिखायी देंगी। कैट ने कहा कि मैंने इस फिल्म में बॉडी डबल का यूज नहीं किया है।

इससे पहले कैटरीना जोया अख्तर की फिल्म ' जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में स्टंट किया था। फिल्म सुपरहिट हुई थी। धूम3 में कैटरीना पहली बार आमिर खान के साथ आ रही हैं। अगर यह फिल्म भी हिट होती है तो कैटरीना उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो जायेंगी जिन्होंने कि तीनो खानों के साथ सुपरहिट फिल्में दी हैं।

एक नजर खूबसूरत कैटरीना की तस्वीरों पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X