IPL 8 बच्चों को क्रिकेटर बनाना चाहते हैं रितिक रौशन!
रितिक रौशन हाल ही में कोलकाता के ईडन गार्डन में हो रहे आइपीएल 8 ओपनिंग सेरमनी में परफॉर्म करने पहुंचे। रितिक रौशन ने अपनी हिट फिल्म कहो ना प्यार है के गानों से शुरुआत की और उसके बाद धूम तक के गानों पर जबरदस्त परफॉर्म किया।
रितिक रौशन ने कहा कि वो क्रिकेट के बहुत बड़े प्रेमी हैं आगे उन्होंने कहा- मैं चाहता हूं आज से 15 साल बाद भी मैं यहां पर आकर परफॉर्म करुं। मेरी पहली परफॉर्मेंस भी यहीं पर थी और आज फिर से मैं यहां पर हूं। मुझे क्रिकेट बेहद पसंद है और चाहता हूं कि मेरे बच्चे भी स्पोर्ट्स में जाएं।
रितिक रौशन के डांस को दर्शकों ने काफी पंसद किया। दर्शकों में बैठी लड़कियां तो खासतौर पर रितिक को स्टेज पर देखकर पागल हो उठीं और जोर जोर से चिल्लाने लगीं। रितिक ने बंगाली में कोलकाता की ऑडियंस से बात की और उन्हें ढेर सारा प्यार दिया।


Click it and Unblock the Notifications
