Pictures: लंदन पर आया हॉटी किम का दिल...
अमेरिकी हॉट टीवी स्टार किम करदाशियां कुछ भी करती हैं तो हेडलाइन बन जाती है। ताजा मामले में सेक्स डाइट को अपनी कामुकता का राज बताने वाली किम का दिल लंदन शहर पर आ गया है जिसके कारण वो लंदन में अपने लिए घर की तलाश कर रही हैं। किम का सपना है कि लंदन में उनका घर ऐसी जगह पर हो जहां आस-पास पार्क हो। किम और उनके प्रेमी दोनों साथ मिलकर बड़ी शिद्दत से घर को खोजने में लगे हैं।
इस से पहले किम का नाम कलर्स के बहुचर्चित शो बिग बॉस सीजन 6 में आने को लेकर चर्चित हुआ था। काफी हो-हल्ला मचा था लेकिन बाद ने किम ने खुद ट्विटर पर शो के बारे में ना आने को लिखकर सारी अफवाओं पर विराम लगा दिया।
किम हमेशा सेक्सी फिगर को लेकर चर्चा में रहती हैं, एक अंग्रेजी न्यूजपेपर से बात करते हुए किम ने कहा था कि अक्सर लोग मेरे फिगर के बारे में पूछते हैं तो मैं यह बताना चाहूंगी कि मैं कोई डायटिंग नहीं करती हूं बल्कि अपने आप को फिट रखने के लिए मैं सेक्स डाइट लेती हूं।
आईये आपको दिखाते हैं बिकनी गर्ल, हॉट बेब, सुंदरता की ही मूर्ति के नाम से संबोधित होने वाली किम की कुछ खास तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











