Pictures: फराह खान है असली आयटम क्वीन...
बॉलीवुड की जानी-मानी डांस डायरेक्टर फराह खान इन दिनों आने वाली फिल्म 'दबंग 2' के आयटम नंबर 'फेविकोल सांग' को लेकर खासी उत्साहित हैं। उनके गाने ने धूम मचा दी है। 'दबंग पार्ट 1' में भी उन्होंने 'मुन्नी बदनाम' जैसा हिट नंबर दिया था जिसकी वजह से उनके गाने 'फेविकोल' को लेकर सबको उत्साह काफी बढ़ गया है। सबको उम्मीद है कि 'मुन्नी' इतना बदनाम फेविकोल सांग भी होगा।
फराह खान ने इस गाने के लिए करीना की काफी तारीफ की है तो वहीं करीना ने भी इस गाने के लिए फरहा और अरबाज खान को तहे दिल से धन्यवाद दिया है। दोनों ही खान यानी फरहा और करीना कपूर खान 'फेविकोल' सांग की मादकता से चिपक गयीं है। अगर यह गाना भी हिट होता है तो यह फराह खान की हैट्रिक होगी क्योंकि 'मुन्नी बदनाम' और 'शीला की जवानी' के बाद 'फेविकोल' सांग तीसरा हिट आयटम नंबर होगा।
आईये तस्वीरों के जरिये जानते हैं फरहा के हिट नंबरों को...


Click it and Unblock the Notifications