Pictures: फेविकोल में मस्त करीना को
अभिनेत्री करीना कपूर हॉट आयटम तो है हीं इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन जब हॉट आयटम वाकई में आयटम का तड़का लगा दे तो मामला और चोखा ही हो जाता है। यही हुआ है दबंग 2 के फेविकोल सांग के साथ जिसे करीना ने फरहा खान के निर्देशन में किया है। इस बात के लिए फरहा ने उनकी जमकर ताऱीफ की। फरहा ने कहा कि करीना ने इस गाने के लिए जबरदस्त मेहनत की है, इसलिए गाने में चार चांद लग गये है। ज्यादा क्या कहूं आप लोग खुद ही यह बात कहेंगे।
फरहा ने कहा कि 'दबंग' के 'मुन्नी बदनाम' को भी उन्होंने ही निर्देशित किया था और 'फेविकोल' भी। इस बात के लिए वो बहुत खुश हैं कि दोनों ही मस्त गानों को उन्होंने निर्देशित किया है। जब फरहा से पूछा गया कि 'मुन्नी' और 'फेविकोल' दोनों में से उनकी पसंद का कौन है तो उन्होंने कहा कि अगर आप मुझसे पूछे कि आपकी दोनों बेटियों दिवा और आन्या में कौन ज्यादा अच्छा है तो मैं क्या जवाब दे सकती हूं। उत्तर आप समझ ही चुके होंगे।
आईये तस्वीरों में देखते हैं फेविकोल सांग की एक झलक


Click it and Unblock the Notifications