Pictures: गोवा के रैंप पर बिल्लो रानी का कैटवॉक
एक बार फिर से बॉलीवुड की बिल्लो रानी चर्चा में हैं। वजह है गोवा में होने वाला फैशन वीक। जिसमें बिपाशा बसु अपने हुस्न के जलवे बिखेरते हुए कैटवॉक करेंगी। शुक्रवार रात होने वाले इस फैशन शो में बिपाशा रैंप पर डिजायनर अंजली और अर्जुन कपूर के परिधानों का प्रदर्शन करेंगी। यह शो मुगल ओपेरा थीम पर आधारित होगा। शिफान और रेशमी जर्सी के बनें इन कपड़ो में मेटालिक और स्कीन कलर का प्रयोग किया गया है। यह फैशन वीक 28 नवंबर से शुरू होकर 1 दिसंबर तक चलेगा। बिपाशा के अलावा बीते जमाने की हसीन अभिनेत्री जीनत अमान भी इस शो का हिस्सा बनेंगी। ऐसे में दो ग्लैमरस अभिनेत्रियों को रैंप पर देखना एक अलग तरह का अनुभव होगा।
मॉडलिंग की दुनिया से फिल्मों में आयी अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अजनबी फिल्म से अपना करियर शुरू किया था। ग्लैमरस होने के बावजूद बिपाशा ने अभी तक अपने करियर में अच्छी फिल्में की है। जिनमें राज, ओमकारा, नो एंट्री, जिस्म, राज 3 d, गुनाह जैसी तमाम यादगार फिल्में करने वाली बिपाशा बसु 40 मैंगजिन कवर पर आ चुकी हैं। लोग इन्हें बॉलीवुड की बिल्लो रानी कहते हैं।
आईये बताते हैं सेक्सी बिपाशा के बारे में कुछ खास बातें


Click it and Unblock the Notifications