Pictures: असिन के मुंह में लगा 100 करोड़ का खून
एक पुरानी कहावत है कि अगर शेर के मुंह में आदमी का खून लग जाये तो फिर वो जानवरों का शिकार नहीं करता है, कुछ ऐसा ही हाल है अभिनेत्री असिन का। बॉलीवुड में फिल्म गजनी से प्रवेश करने वाली असिन ने अभी तक जितनी भी हिंदी फिल्में की है जैसे गजनी, हॉउसफुल 2, रेडी और बोल बच्चन, सभी हिट रही हैं। सभी ने बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई की है सभी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है इसलिए असिन ने इस बार भी अपनी फिल्म के लिए ऐलान कर दिया है कि वो उनकी फिल्म खिलाड़ी 786 जरूर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
यही नहीं असिन तो यह भी कह गयीं कि फिल्म को देखने के बाद एक बार फिर लोग खिलाड़ी अक्षय के फैन हो जायेंगे। खास बात तो यह है कि फिल्म को निर्देशित करने वाले निर्देशक आशीष मोहन का कहना है कि उन्होंने अक्षय कुमार की पहली फिल्म खिलाड़ी को तब देखा था जब वो मात्र 6 साल के थे तब तो मैं कल्पना भी नहीं कर सकता था कि एक दिन मैं खुद इस खिलाड़ी को डायरेक्ट करूंगा। अक्षय एक बेमिसाल एक्टर हैं। फिल्म के निर्माता अक्षय कुमार ही है। फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
आईये असिन के जरिये देखते हैं खिलाड़ी 786 की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications