पोन्नियिन सेलवन I टीज़र: साम्राज्य की सबसे खूबसूरत महारानी नंदिनी ऐश्वर्या राय बच्चन, पूरे टीज़र पर भारी

मणि रत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म पोन्नियिन सेलवन का टीज़र सामने आ चुका है और साथ ही बाहर आ चुका है फिल्म की निगेटिव लीड ऐश्वर्या राय बच्चन का कमबैक लुक। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन चोला साम्राज्य की एक राजकुमारी नंदिनी के किरदार में हैं। टीज़र में ऐश्वर्या राय बच्चन केवल 2 फ्रेम में दिखाई देती हैं।

इन दोनों ही फ्रेम में ऐश्वर्या राय बच्चन दो बिल्कुल अलग अलग लुक में हैं। लेकिन इन दो लुक से ऐश्वर्या राय बच्चन पूरे चोला साम्राज्य पर राज करने को तैयार दिखाई दे रही हैं।

pictures-aishwarya-rai-bachchan-looks-breathtakingly-ageless-as-nandini-in-ponniyin-selvan-1-teaser

पोन्नियिन सेलवन, इसी नाम की एक तमिल नॉवेल पर बनी फिल्म है जो कि चोला वंश की कहानी है। फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं विक्रम जो कि फिल्म में अदिथा कारीकलन के किरदार में हैं जो कि चोला वंश के वारिस हैं। वहीं जयम रवि फिल्म में राजा राज चोला की भूमिका में हैं। एक्ट्रेस तृषा फिल्म में चोला वंश की राजकुमारी की भूमिका में हैं।

डबल रोल में ऐश्वर्या राय बच्चन

डबल रोल में ऐश्वर्या राय बच्चन

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन डबल रोल में दिखाई देंगी। जहां एक तरफ वो नंदिनी के किरदार में होंगी जो साम्राज्य की सबसे खूबसूरत महिला और इस बात का इस्तेमाल वो पुरूषों को अपने वश में करने के लिए करती है वहीं दूसरी तरफ वो नंदिनी की मां के किरदार में भी दिखाई देंगी। ये ऐश्वर्या राय की कमबैक फिल्म कही जा रही है।

जज़्बा से किया था कमबैक

जज़्बा से किया था कमबैक

गौरतलब है कि अपनी शादी के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन कई फिल्मों में दिखाई दी थीं। शादी के पहले जहां गुरू उनकी आखिरी फिल्म थी वहीं शादी के बाद वो जोधा अकबर, सरकार राज, रावन, एंथीरन, एक्शन रीप्ले और गुज़ारिश में दिखाई दीं। इसके बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक ब्रेक लिया और अपना सारा ध्यान अपनी बेटी आराध्या पर लगाया। 2015 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना कमबैक किया जज़्बा नाम की फिल्म से।

बदल दी करियर की दिशा

बदल दी करियर की दिशा

ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए जज़्बा, बहुत ही ज़्यादा कारगर साबित नहीं हुई। फिल्म के फ्लॉप होने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर में एक्सपेरिमेंट किया और वो बिल्कुल अलग अवतार में सरबजीत में नज़र आईं। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, सरबजीत की बहन दलबीर कौर के किरदार में दिखाई दी थीं।

फन्ने खां के साथ फिर एक कोशिश

फन्ने खां के साथ फिर एक कोशिश

सरबजीत के भी फ्लॉप होने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक और कोशिश की फन्ने खां के साथ। फिल्म में वो राजकुमार राव और अनिल कपूर के साथ दिखाई दी थीं। हालांकि, फिल्म में ऐश्वर्या राय का रोल ज़्यादा बड़ा और प्रभावित करने वाला नहीं था। फिल्म कब आई और कब गई, किसी को पता नहीं चला।

केवल ऐ दिल है मुश्किल

केवल ऐ दिल है मुश्किल

इस बीच ऐश्वर्या राय बच्चन ने केवल एक किरदार से दिल जीता और वो थी करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में सबा क़ाज़ी का किरदार। हालांकि, रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के इंटिमेट सीन लोगों को ज़्यादा पसंद नहीं आए।

अपकमिंग फिल्मों की अफवाह

अपकमिंग फिल्मों की अफवाह

हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर ये अफवाह भी उड़ी कि उन्हें एटली ने शाहरूख खान की फिल्म जवान ऑफर की थी। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन कोे शाहरूख खान की पत्नी का किरदार मिला था जो कि फ्लैशबैक में था। चूंकि किरदार ज़्यादा बड़ा नहीं था, ऐश्वर्या राय बच्चन ने इसे रिजेक्ट कर दिया।

गुलाब जामुन की चर्चा

गुलाब जामुन की चर्चा

कई सालों से ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के साथ आने की चर्चा है। रिपोर्ट्स थीं कि दोनों एक फैमिली फिल्म का हिस्सा बने थे जिसका नाम था गुलाब जामुन। इस फिल्म को अनुराग कश्यप डायरेक्ट करने वाले थे। इसके बाद दोनों का अभिमान रीमेक से भी जुड़ा लेकिन ये सारी फिल्में केवल अफवाहें बनकर रह गईं।

पीरियड ड्रामा से वापसी

पीरियड ड्रामा से वापसी

अब ऐश्वर्या राय बच्चन, पीरियड ड्रामा से अपनी वापसी कर रही हैं। पोन्नियिन सेलवन से पहले वो आशुतोष गोवारिकर स्टारर जोधा अकबर का हिस्सा थीं। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, महारानी जोधा बाई के किरदार में दिखाई दी थीं और उन्हें इसके लिए ढेरों अवार्ड्स भी मिले थे। अब देखना है कि पोन्नियिन सेलवन की नंदिनी के साथ उनका किरदार कितना यादगार होता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X