तस्वीरें- एक समारोह के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन
मुंबई। ऐश्वर्या राय ने अभी हाल ही में 'लांगीनेस वाच बुटीक' लांच की। वह एक ब्रांड के रूप में विश्वस्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। इस मौके पर उन्होने हरे रंग का कढ़ा हुआ एक लहंगा पहन रखा था। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या जल्द ही फिल्मों में वापसी की घोषणा कर सकती हैं।
पिछली बार उन्हें अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था जब वह लंदन के एक इवेंट से भाग लेकर भारत वापस आयी थी, लेकिन इस बार वह समारोह में अकेली ही देखी गयी।
पिछले दिनों इस तरह की भी अफवाहें थी कि ऐश्वर्या राय के अपनी फिल्म में काम करने के लिए तैयार करने के लिए फराह खान ने भी उनसे संपर्क किया था। फराह खान मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक हैं। ऐश्वर्या ने कांस फिल्म फेस्टिवल में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी थी। कांस में बेसब्री से उनका इंतजार किया जा रहा था।


Click it and Unblock the Notifications











