Pictures: गुरू के लिए अभिषेक को अवार्ड क्यों नहीं मिला?
कहते हैं ना कोई चाहे जितना भी अच्छा हो लेकिन जब बात औलाद पर आ जाये तो अच्छे-अच्छे अपना गुस्सा निकाल देते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है अमिताभ बच्चन के साथ। बॉलीवुड के एंग्रीमैन अमिताभ बच्चन इन दिनों काफी गुस्साये हुए हैं कारण है अभिषेक बच्चन को बेहतरीन अभिनय के बावजूद अवार्ड नहीं मिलना। अब आप सोच रहे होंगे कि भला अभिषेक मियां ने किस फिल्म में अच्छा रोल कर लिया तो बता दें यहां बात हो रही है फिल्म गुरू की।
जिसके बारे में बिग बी ने ट्विटर पर लिखा है कि आज मैंने अभिषेक के साथ बैठकर डीडी पर फिल्म गुरू देखी जिसे देखने के बाद अभिषेक पर गर्व हुआ कि उसने फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया है लेकिन अफसोस हुआ कि अभिषेक को इस फिल्म के लिए एक भी अवार्ड नहीं मिला। जिसके बाद मैं कहने पर मजबूर हूं कि यहां अवार्ड अभिनय के आधार पर नहीं बल्कि रिश्तों के आधार पर मिलते हैं। अमिताभ ने कहा कि इस बात को यहीं खत्म करता हूं क्योंकि ज्यादा बोलूंगा तो बहुतों को बुरा लग जायेगा।
मैंने अभिषेक को कहा कि तुम बेहतरीन काम करते रहो, मुझे भी दीवार फिल्म के लिए और दिलीप कुमार को गंगा-जमुना के लिए अवार्ड नहीं मिला था लेकिन जब भी कोई दिलीप साहब और मेरी तारीफ करता है तो दोनों ही हिट फिल्मों की बातें करता है। अमिताभ की यह बातें उनके अपने बेटे के प्रति प्रेम और अवार्डों की बंदरबाट की ओर इशारा करती हैं।
आईये आपको बताते हैं साल 2007 में आयी फिल्म गुरू की कुछ खास बातें


Click it and Unblock the Notifications











