Pictures: आमिर..ऐश और तलाश
बॉलीवुड का चार्मिंग खान यानी की आमिर खान की फिल्म तलाश इस महीने की 30 तारीख को रिलीज होने जा रही है। रीमा कागती के निर्देशन में बनीं इस फिल्म में आमिर खान एक पुलिस वाले की भूमिका में हैं। फिल्म में उनके साथ रानी मुखर्जी और करीना कपूर है। फिल्म के निर्माता खुद आमिर खान हैं तो फिल्म की पटकथा रीमा कागती और जोया अख्तर ने लिखी है। फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है, जिसमें एक पुलिस वाला किसी की तलाश करता है। खैर यह तो हुई फिल्म तलाश की बात जिसमें हीरो किसी को खोज रहा है।
आज हम आपके लिए लेकर आमिर खान की कुछ अनदेखी तस्वीरें लेकर आये हैं, वो भी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हिरोईंनों में से एक ऐश्वर्या राय के साथ। जिनकी हमने तलाश की है। हिंदी सिनेमा के सबसे सुंदर सितारों ने कभी भी एक साथ फिल्म में काम नहीं किया है लेकिन इन दोनों सितारों को हमेशा साथ लेने की कोशिश होती रही लेकिन कभी भी सफलता नहीं मिली।
आप लोगों में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि आमिर और ऐश भले ही फिल्मों में साथ काम नहीं किया लेकिन दोनों ने एक साथ पेप्सी के विज्ञापन में काम किया है । बात बहुत पुरानी साल 1993 की है, तब ना तो ऐश्वर्या राय विश्वसुंदरी थीं और ना ही वो फिल्मों में आयी थीं। उस विज्ञापन को करते व क्त किसी ने भी सोचा था कि आने वाले दिनों में ऐश्वर्या राय एक आईकान का नाम हो जायेगा।
आप भी देखिये ऐश- आमिर की तलाश की गयी तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications