Picture मीरा के लिए शाहिद ने बनाया सपनों का महल!
शाहिद कपूर पर मर मिटने वाली लड़कियों के दिलों पर भले ही छुरियां चल रही हों लेकिन सच तो ये है कि शाहिद कपूर काफी खुश हैं और यहां तक कि वो अपनी दुल्हनिया के स्वागत के लिए जोरो शोरों से तैयारियां भी कर रहे हैं।
कुछ समय पहले शाहिद कपूर ने बीच के किनारे की एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उनके घर का कंस्ट्रक्शन होता हुआ नजर आ रहा था। अब शाहिद कपूर का घर पूरी तरह से तैयार हो चुका है और शाहिद ने घर के लॉन का लुक पोस्ट किया है।
शाहिद कपूर ने घर का बीच व्यू पोस्ट करते हुए ये भी लिखा है कि अगर घर के अंदर से ये नज़ारा देखने को मिले तो घर से बाहर कौन जाना चाहेगा। यानी कि मीरा के आने की खुशी में शाहिद काफी रोमांटिक हो रहे हैं। इतना खूबसूरत लुक तो किसी सपनो के महल का ही हो सकता है।
जानिये शादी तय होने के बाद शाहिद ने करीना संग किया परफॉर्म
तो मीरा राजपूत को भी अब अपने और शाहिद की शादी की खुशी जाहिर करनी शुरु करन देनी चाहिए अरे भाई अगर दूल्हें मियां इतनी तैयारियां कर रहे हैं तो भला मीरा को भी तो आगे बढ़ना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications












