Pictures अर्पिता खान के रिस्पेशन के लिए हिमाचल पहुंचे सलमान खान
कुछ महीनों पहले ही सलमान खान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा की शादी हैदराबाद के पैलेस में बड़े ही धूमधाम के साथ हुई। आयुष जो कि कैबिनेट मिनिस्टर के बेटे हैं, की शादी इतनी जोर शोर के साथ हुई कि ये बॉलिवुड के एक बड़े ईवेंट में तब्दील हो गयी। दो साल से आयुष और अर्पिता खान एक दूसरे से प्यार करते थे और आखिरकार इन्होंने अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बांधने का फैसला किया।
6 महीने हो गये इस शादी को लेकिन अभी भी इस कपल के बीच का प्यार बढ़ता ही नज़र आ रहा है। तीन हफ्ते के अपने हनीमून ट्रिप के बाद अर्पिता खान अपने भाई सलमान खान के हिट एंड रन केस के दौरान मुंबई में ही रहीं और अब वो अपने ससुराल हिमाचल प्रदेश के मंडी में अपने दूसरे रिसेप्शन के लिए पहुंची हैं।
उनके भाई सलमान खान भी इस रिसेप्शन में शामिल होने के लिए हिमाचल पहुंचे हैं। चूंकि ये एक टूरिस्ट सीजन है इसके चलते पुलिस ने किसी तरह का ट्रैफिक जाम ना लगे इसके पूरे प्रबंध किये हैं। आइये एक नज़र डालते हैं अर्पिता खान और आयुष के इस दूसरे रिस्पेशन के मेहमानों पर।


Click it and Unblock the Notifications











