ओह माई गॉड! परिनीति के गाउन के पीछे छेद
मुंबई। लेडीज़ वर्सेस रिकी बहल से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हरियाणा की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ एक शर्मनाक घटना हुई। यहां तक कई लोगों ने उनकी तरफ देखा तो उनके मुंह से एक ही बात निकली, "ओह माई गॉड, परिनीति के गाउन में छेद।"
जी हां बॉलीवुड की परी परिनीति चोपड़ा हाल ही में वॉर्डरोप मालफंक्शन की शिकार हुईं। असल में वो बेला सहगल की फिल्म शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी की स्पेशल स्क्रीनिंग में गईं। वहां उन्होंने एक टाइट फिटिंग ड्रेस पहनी हुई थी। वैसे तो ड्रेस लाजवाब थी, लेकिन शायद उन्हें नहीं पता था कि उनकी यह ड्रेस शर्म से झुका देगी। ड्रेस इतनी टाइट थी कि अचानक कमर के ठीक नीचे पीछे की ओर से वह फट गई और उसमें छेद हो गया।
परिनीति को इस बात का अहसास तुरंत हो गया और यही कारण था कि उन्होंने खुद को संभाल लिया और भीड़ से बचकर वहां से निकल गईं। उनकी इस ड्रेस की वजह से वह पार्टी में 10 मिनट से ज्यादा नहीं रुकीं, लेकिन 10 मिनट हों या 10 सेकेंड कैमरे की नज़र से बचना आसान नहीं होता। मौके पर मौजूद कैमरे ने उनकी पीछे से तस्वीर खींच ली।
इससे पहले कि ड्रेस और ज्यादा फट जाती परिनीति ने ने अपने पीछे की ओर पर्स रखा और तेजी से निकल गईं और गाड़ी में बैठ गईं। लोगों ने उनसे पूछा भी वो इतनी जल्दी में कहां जा रही हैं, लेकिन बिना जवाब दिये परिनीति वहां से छू-मंतर हो गईं।
ज्ञात हो कि इससे पहले पूर्व मिस यूनिवर्स सुषमिता सेन और सेलीना जेटली के साथ भी ऐसी ही घटना हुई थी। वह भी वॉडरोब मालफंक्शन का शिकार हुई थीं और तब वे भी सुर्खियों में आयीं थीं।


Click it and Unblock the Notifications












