Pics: विराट-अनुष्का की छुपा-छुपी खत्म, क्रूज पर मना रहे हैं न्यू ईयर
क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने जबसे अपने रिलेशन को स्वीकारा है, दोनों खुलकर साथ दिखते हैं। न्यू ईयर सेलिब्रेशन हो या क्रिकेट का मैदान, विराट अनुष्का की प्रेम कहानी परवान चढ़ती नजर आ रही है। ताजा तस्वीरें सामने आई हैं ऑस्ट्रेलिया की, जहां दोनों साथ साथ न्यू ईयर मना रहे हैं।

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरिज खेल रहे हैं और अनुष्का अपने फिल्मों से समय निकालकर वहां पहुंच गई थी। दोनों सिडनी में काफी बेहतरीन समय गुजारते दिख रहे हैं। कुछ समय पहले विराट-अनुष्का को साथ डार्लिंग हार्बर में देखा गया। जहां भारतीय क्रिकेट टीम के अन्य खिलाड़ी और उनकी पत्नियां भी मौजूद थीं।
क्रूज पर सेलिब्रेशन करते हुए विराट-अनुष्का की तस्वीरें ली गई हैं। इतना ही दोनों को सिडनी की सड़कों पर हाथों में हाथ डाले घूमते भी देखा गया। निसंदेह, इनके फैंस यह देखकर काफी खुश हुए होंगे कि आखिरकार अनुष्का- विराट अब मीडिया से छुपा-छुपी करने की बजाए खुलकर सामने आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











