लैक्मे फैशन वीक: रैंप पर नंगे पांव चलीं तापसी पन्नू, साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं, देखिए तस्वीरें

तापसी पन्नू उन अभिनेत्रियों में से हैं जो हर दिन कोई ना कोई नया स्टेटमेंट अपनी आदतों से बनाती हैं। अब लैक्मे फैशन वीक में तापसी पन्नू ने नंगे पांव, रैंप पर चलकर एक बार फिर अपनी बेबाकी से सबका दिल जीत लिया है। तापसी पन्नू, डिज़ाईनर गौरांग शाह के लिए रैंप पर चल रही थीं। इस दौरान, तापसी साड़ी में रैंप पर चलीं। लेकिन बिना पैरों में हील्स पहने।

दिलचस्प है कि हील्स पहनना, मॉडलिंग का बहुत ही अहम हिस्सा है। इससे पहले, तापसी ने एक इंटरव्यू में कहा कि रैंप वॉक करते हुए समय उन्हें दो ही बातों का डर रहता है - पहला कि वो जो पहन रही हैं, उस आउटफिट में अजीब ना लगें और दूसरा, रैंप पर ट्रिप ना करें।

pics-tapsee-pannu-makes-a-statement-at-lakme-fashion-week-walks-barefoot-in-a-saree

शायद यही कारण है कि अपने डर को दूर करते हुए तापसी पन्नू ने हील्स त्याग कर बेबाकी से साड़ी में नंगे पांव रैंप पर चलने का फैसला किया। गौरांग शाह का चांद कलेक्शन फैशन प्रेमियों को काफी पसंद आ रहा है। इस कलेक्शन में गौरांग शाह ने जामदानी साड़ियां पेश कीं।

तापसी पन्नू का फुल कैलेंडर

तापसी पन्नू का फुल कैलेंडर

तापसी ने एक इंटरव्यू में कहा कि 2023 तक उनका कैलेंडर पूरी तरह फुल है लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खाली और बेरोज़गार कहते हैं। तापसी का कहना है कि इन ट्रोल्स को जवाब देने तक का समय उनके पास नहीं रहता है क्योंकि आने वाले दो साल तक उनके पास इतना काम है कि सांस लेने की फुर्सत नहीं है।

मर्दाना दिखने के लिए किया गया ट्रोल

मर्दाना दिखने के लिए किया गया ट्रोल

तापसी को उनकी फिल्म शाबाश मिट्ठू के लिए उनके ट्रांसफॉर्मेशन को मर्दाना कह कर उन्हें ट्रोल किया था। इसी पर जवाब देते हुए तापसी का कहना है कि अब वो ट्रोल्स पर ज़्यादा ध्यान नहीं देती हैं और इन्हें नज़रअंदाज़ कर देती हैं क्योंकि इनमें से ज़्यादातर या तो नकली अकाउंट्स हैं या फिर खाली लोग। तापसी ये मानती हैं कि ट्रोल होने की वजह से उनके परिवार को असर पड़ता है लेकिन अब धीरे धीरे इसका भी रास्ता निकल चुका है।

एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स

एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स

तापसी पन्नू के पास इस समय सात बड़े प्रोजेक्ट्स की लाईन लगी है। इनमें पांच हिंदी और दो तमिल फिल्में हैं। तापसी पन्नू की आने वाली फिल्मों में लूप लपेटा, रश्मि रॉकेट, दोबारा और शाबाश मिट्ठू शामिल है। इसके अलावा, तापसी पन्नू जन गण मन और दीपक सुंदराजन के अनाम तमिल प्रोजेक्ट का भी हिस्सा हैं। वहीं उनका नाम, शाहरूख खान के साथ राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म के लिए भी चर्चा में है। इसके साथ तापसी अपनी फिल्म ब्लर की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं।

थप्पड़ से मिली बॉक्स ऑफिस सफलता

थप्पड़ से मिली बॉक्स ऑफिस सफलता

अपने डेब्यू के बाद तापसी ने फिर तमिल - तेलुगू फिल्मों की ओर रूख कर लिया। उनका breakthrough था अक्षय कुमार की बेबी में उनका 10 मिनट का कैमियो। 10 मिनट में तापसी ने दर्शकों को ऐसा बांधा कि हर कोई उनका फैन हो गया। आखिरकार, तापसी पन्नू को स्टारडम हासिल हुआ अनुभव सिन्हा की फिल्म थप्पड़ के साथ। इस फिल्म को तापसी ने अकेले अपने कंधों पर उठाया और इसे सफलता की सीढ़ियां पार कराईं। अब बस उनकी आने वाली फिल्मों का इंतज़ार है।

चर्चा में रहती हैं तापसी पन्नू

चर्चा में रहती हैं तापसी पन्नू

तापसी पन्नू ने यूं तो अपनी शुरूआत साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से की थी लेकिन धीरे धीरे उन्होंने बॉलीवुड में अपने पैर जमा ही लिए।हाल फिलहाल तापसी पन्नू काफी चर्चा में रहीं। सबसे पहला तो ये कि उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आखिरकार अपना पहला फिल्मफेयर अवार्ड जीता। इसके अलावा, उनके घर पड़ी आईटी रेड की भी चर्चा ज़ोरों पर रही।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X