Pics: सुशांत सिंह राजपूत ने पर्सनल डायरी में लिखी थी उनकी और सारा की केदारनाथ लव स्टोरी
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की अभिषेक कपूर फिल्म केदारनाथ की रिलीज़ को 2 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर अभिषेक कपूर ने सुशांत की हथेली की एक तस्वीर शेयर की थी जहां सुशांत ने मंसूर के किरदार के बारे में नोट्स बनाए थे।
अब ऐसा ही एक पन्ना, सुशांत की पर्सनल डायरी से फिर से वापस हो रहा है। इस पन्ने पर सुशांत ने केदारनाथ में मंसूूर और मुक्कू यानि कि सारा अली खान की लव स्टोरी की गहराई को लिखकर समझने की कोशिश की है।

सुशांत ने अपने नोट्स में लिखा है कि मंसूर का किरदार हर किसी को प्यार देने वाला है लेकिन वो खुद में बंद है। उसे ज़िंदगी में जो कमियां लगती हैं वो सारी कमियां उसके लिए मुक्कू पूरा करती है।
साथ ही सुशांत ने ये भी लिखा कि कैसे मुक्कू की बहन वृंदा (इस किरदार को फिल्म में पूजा गौर ने निभाया है) समझाती है कि उन दोनों के प्यार से कोई खुश नहीं रहेगा। बस बहुत सारे लोगों का दिल टूटेगा।


Click it and Unblock the Notifications











