PICS: फिल्म 'लीला' में कुछ इस तरह INDIAN दिखेंगी सनी लियोन
अपनी छवि और अब तक किए गए रोल से बिल्कुल अलग सनी लियोन की यह तस्वीरें आपको हैरान कर सकती हैं। जी हां, यह तस्वीरें हैं भूषण कुमार की आगामी फिल्म 'एक पहेली-लीला' के सेट की। जहां सनी लियोन पूरे भारतीय परिधान में नजर आ रही हैं और बड़ी ठाठ से सिंहासन पर बैठी हैं। इस फिल्म का निर्देशन बॉबी खान ने किया है।
नोट: सनी लियोन की बाकी तस्वीरों को देखने के लिए नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक करें।
आपको बता दें, फिल्म लीला एक म्यूजिकल फिल्म है, जिसमें 9 गाने हैं। इस फिल्म में सनी लियोन काफी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। भारतीय लुक में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, आपको बता दें, इस फिल्म के लिए सनी भी काफी मेहनत कर रही हैं।
खबरों के अनुसार, सनी लियोन इस फिल्म में क्लासिकल डांस करती नजर आएंगी। जी हां, अपनी सेक्सी अदाओं के लिए जाने जानी वाली यह एक्ट्रेस अब बेबी डॉल नहीं, क्लासिकल करेंगी। फिल्म में एक गाना फिल्माया गया 'सइयां सुपरस्टार', जिसमें सनी कन्टेम्परेरी और क्लासिकल करती नजर आएंगी। इस गाने के लिए सरोज खान ने सनी को डांस सिखाया है। इसके लिए सनी लियोन एक स्पेशल वर्कशॉप भी किया।


Click it and Unblock the Notifications












