PICS: कान्स में पहुंच कर भी ऐश आईक्रीम खाना नहीं भूलतीं
[बॉलीवुड न्यूज] ऐश्वर्या राय बच्चन 68वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हैं और वहां के हर पल का लुफ्त उठा रही हैं। कान्स में ऐश की कमबैक फिल्म जज्बा का फर्स्ट लुक और पोस्टर भी रिलीज किया गया, जिसे लेकर ऐश काफी उत्साहित हैं।

बता दें, ऐश्वर्या राय के अलावा बॉलीवुड से सोनम कपूर, कैटरीना कैफ और मल्लिका शेरावत ने भी रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाई। लेकिन जहां बाकी एक्ट्रेस ग्लैमर के पीछे रहीं, वहीं ऐश को वहां आईसक्रीम खाना याद रहा।
ऐश का कहना है कि उन्हें फ्रेंच रिवेरा तट पर आइसक्रीम और फ्रेंच रोल खाना बहुत अच्छा लगता है। ऐश्वर्या इस बात का हमेशा ख्याल रखती हैं कि वह यहां एक स्थानीय शॉप से आइसक्रीम और फ्रेंच रोल खाने जरूर जाएं।
Cannes 2015: शब्दों से नहीं ऐश्वर्या राय ने खूबसूरती से चलाया सोनम पर बाण
लोरियल पेरिस के एक वीडियो में ऐश ने कहा, 'मुझे मालूम है कि यहां रेड कार्पेट है, लेकिन मैं अपने फ्रेंच रोल और आइसक्रीम का लुत्फ उठाती हूं। मैं अपनी जिंदगी का लुत्फ उठाती हूं और हर पल को जीती हूं। सबको यह करना चाहिए।'
बता दें, ऐश के साथ यहां उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी आईं हैं। और कुछ ही दिनों में अभिषेक बच्चन भी कान्स का हिस्सा बनने वाले हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications













