कभी सोनम, प्रियंका तो कभी ऋतिक, क्या सितारे चुकाते हैं स्टारडम की कीमत!
फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग के दौरान सोनम कपूर बेहोश हो गईं थी। जिसके बाद उन्हें आनन फानन रविवार देर रात मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि वो सांस की तकलीफ के चलते बेहोश हो गई थी। बहरहाल आपको बता दें, यह पहली बार नहीं हुआ है, जब शूटिंग के दौरान एक्टर या एक्ट्रेस बेहोश हो गए हों। बल्कि ऐसे कई उदाहरण हैं।
कुछ ही दिनों पहले खबरों में प्रियंका चोपड़ा छाई थी, जब बाजीराव मस्तानी की शूटिंग में डॉयलोग बोलते हुए वे अचानक बेहोश हो गई थीं। तो क्या यह माना जा सकता है कि बॉलीवुड सितारे स्टारडम के सामने अपनी सेहत की कीमत चुकाते हैं? वैसे इस लिस्ट में कई नाम शामिल हैं, जो एक्टिंग के प्रति अपने जज्बे के सामने सेहत को नजरअंदाज कर रहे हैं।
स्लाइडर में जानिए, कौन कौन से सितारों ने फिल्मों के सामने किया सेहत को नजरअंदाज:


Click it and Unblock the Notifications