PICS: फिल्मी हुआ नेपाल, मची SRK की धूम..
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान सोमवार को काठमांडू, नेपाल में थे। अब जब शाहरूख नेपाल में थे तो वहां का माहौल भी फिल्मी होना लाज़िमी है। शाहरूख जैसे ही नेपाल पहुंचे, हजारों की तादाद में उनके फैंस पहले से वहां मौजूद थे। सब शाहरूख की एक झलक पाने को बेताब थे और उन्हें देखने भर के लिए सड़क पर उतर आए थे।

आपको बता दें, शाहरूख नेरोलेक पेंट्स के ब्राण्ड एम्बेसडर हैं और इसका निर्माण नेपाल की कंसाई नेपाल पेंट्स ही करती है। बहरहाल, शाहरूख यहां कंसाई पेंट्स नेपाल के कैंपेन ''यू कैन'' को प्रमोट करने पहुंचे थे।
शाहरूख ने भी जब वहां अपने फैंस को उत्साहित देखा तो उन्हें निराश करना सही नहीं समझा। किंग खान ने हाथ हिलाकर और फ्लाइंग किस देकर फैंस को खुश कर दिया। इतना ही नहीं, शाहरूख ने कई फैंस को ऑटोग्राफ भी दिया। शाहरूख ने वहां नेपाल की खूबसूरती की भी तारीफ की। और ट्विट के जरीए अपने फैंस को काठमांडू पहुंचने की खबर दी थी।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications













