PICS: सलमान की फेवरिट के साथ शाहरूख कर रहे हैं शूट!
[तस्वीरें] सलमान खान के कुछ फेवरिट बिग बॉस कंटेस्टेन्ट्स हैं जिनमें से एक हैं डॉली बिंद्रा। डॉली ने बिग बॉस में सबको लाखों चने चबवाए और सलमान खान ने उनको डांटते डपटते ही सही लेकिन सपोर्ट काफी किया। वैसे भी डॉली बिंद्रा इस इंडस्ट्री की काफी सीनियर आर्टिस्ट हैं।
खैर अब शाहरूख खान ने रईस की शूटिंग शुरू कर दी है और फिल्म के सेट से पहली तस्वीर भी आ गई है। इस तस्वीर में जितने कलाकार हैं उससे देख कर तो यही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में काफी दम है। फिल्म पंकज धीर, अरूण बाली, गजेंद्र चौहान जैसे कलाकार काम कर रहे हैं।
ALSO READ:शाहरूख, अक्षय, अजय या सलमान - कौन खोलेगा '1000 करोड़ CLUB'
वहीं फिल्म में डॉली बिंद्रा भी हैं। खैर, शाहरूख खान इस फिल्म में एक गुजराती का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को राहुल ढोलकिया डायरेक्ट कर रहे हैं और फरहान अख्तर - रितेश सिधवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म से ज़ी ज़िंदगी चैनल की हमसफर फेम माहिरा खान अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।
VIDEO: शाहरूख ने ट्विटर पर शेयर किया 'दिलवाले' का पहला स्टंट सीन!


Click it and Unblock the Notifications













