तस्वीरें- शाहरूख, गौरी हैं बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश कपल
मुंबई। फिल्म अभिनेता शाहरूख खान और उनकी पत्नी गौरी को बॉलीवुड का सबसे स्टाइलिश और वेल ड्रेस्ट कपल माना जाता है, जो कि हर मौके पर बेहतर ड्रेसिंग करता है। शाहरूख और गौरी की जोड़ी को बॉलीवुड का सबसे हॉट कपल भी माना जाता है।
अगर फैशन के बारे में बात की जाए तो फिल्म सितारे ही समाज में ट्रेंड सेटर होते हैं, जिन्हें देखकर ही लोग स्टाइल स्टेटमेंट सेट करते हैं। शाहरूख और गौरी की ड्रेस और स्टाइल सेंस को लेकर कभी भी निंदा नहीं की जाती है।
सुपर स्टार शाहरूख खान का कहना है कि जब वह 18 साल के थे तभी उन्होने पहली बार गौरी को देखा था। आज भी इन दोनों ने अपने रिश्ते को पहले जैसा ही बना रखा है। वहीं गौरी की पहचान आज सिर्फ शाहरूख की पत्नी के रूप में नहीं है, उन्होने भी अपनी अलग पहचान बना ली है।
देखें- शाहरूख, गौरी की शानदार तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications