PICS: 'फैन' शाहरूख ने की अच्छी एक्टिंग, तो गिफ्ट में मिली KISS
[बॉलीवुड न्यूज] शाहरूख खान ने क्रोशिया में फिल्म 'फैन' की शूटिंग खत्म कर ली और हमेशा की तरह शाहरूख ने अपने फैंस के साथ सेट की तस्वीरें शेयर की हैं। आपको बता दें, क्रोशिया में फैन की एक्शन सीन शूट होनी थी। जिसे लेकर शाहरूख काफी खुश हैं।

शाहरूख ने अपनी टीम के साथ न सिर्फ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, बल्कि इस पूरी शूटिंग पर अपनी भावनाएं भी व्यक्त की हैं। आपको बता दें, क्रोशिया में एक एक्शन सीन शूट करते हुए शाहरूख के पैर में गंभीर चोट लग गई थी, जिसके लिए उन्हें वहां मेडिकल टीम भी मुहैया कराई गई थी। हालांकि किंग खान ने बिना ज्यादा ब्रेक लिए शूट करना शुरू कर दिया था।
Leaked PICS: 'फैन' की शूटिंग, जब बाइक ने किया शाहरूख का पीछा
नीचे देंखे शाहरूख के ट्विट्स..जिनमें से एक में शाहरूख अपनी ग्रिप टीम के साथ हैं। जबकि दूसरी में अपनी मेडिकल टीम के साथ। वहीं ऊपर की तस्वीर के बारे में शाहरूख ने बताया कि उनके एक्शन डाइरेक्टर मिस्टर ओ को उनका एक्शन काफी पसंद आया। जिसके बाद उन्होंने शाहरूख को गाल पर एक किस दी।
वहीं, इन सबके बाद शाहरूख ने पोस्ट किया कि क्रोशिया में शूटिंग के अंतिम दिन सबने काफी मस्ती की। पूरी टीम ने रात भर फेमस लुंगी डांस का धमाल मचाया।


Click it and Unblock the Notifications

