तस्वीरें- चेन्नई एक्सप्रेस के सेट पर शाहरूख, दीपिका और रोहित की मस्ती
बैंगलोर। अभी हाल ही में शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण ने आने वाली फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की शूटिंग खत्म की। शूट खत्म होने के बाद दीपिका इन दिनों रणबीर कपूर के साथ आने वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
चेन्नई एक्सप्रेस, रोहित शेट्टी की फिल्म हैं, ऐसे में दर्शकों को अंदाजा है कि फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। फिल्म की कहानी एक आदमी के बारे में हैं जो कि मुंबई से रामेश्वरम आता है। इस यात्रा में उसके साथ क्या क्या होता है, यह फिल्म में दिखाया गया है।
फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। मुख्य भूमिकाओं में शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण हैं। ऐसे में शाहरूख इस फिल्म का प्रीमियर कोलकाता में होने वाले आईपीएल के फाइनल में करना चाहते है। गौर हो कि आईपीएल का फाइनल 26 मई को कोलकाता के ईडेन गार्डेन मैदान पर खेला जाएगा।
इस फिल्म से शाहरूख को बहुत उम्मीदें हैं। इसके पहले आयी शाहरूख की फिल्म 'जब तक है जान' हिट हुई थी। वहीं उनकी 'रा वन' उतनी सफल नहीं हो सकी जितनी की उम्मीद की जा रही थी।
देखें फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











