तस्वीरें: चेन्नई एक्सप्रेस के सेट पर शाहरूख, दीपिका
मुंबई। सुपर स्टार शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' से एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म एक आदमी की मुंबई से रामेश्वरम् तक की यात्रा के बारे में है।
यह गोलमाल फेम निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म है अत: दर्शक इसमें जबर्दस्त एक्शन की उम्मीद कर रहे है। वहीं शाहरूख के होने से फिल्म के रोमांटिक होने की उम्मीद की जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि शाहरूख इस फिल्म को बड़ा और हिट बनाने के पूरे प्रयास कर रहे हैं। वह सुबह से शाम तक फिल्म के सेट पर रहते हैं। यहां तक कि पिछले एक महीने में उन्होने इसी फिल्म के सेट पर पांच एड फिल्में भी शूट की हैं।
शाहरूख की पिछली फिल्म 'जब तक हैं जान' थी। जो कि स्वर्गीय यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी थी। यह फिल्म सफल साबित हुई।
देखें फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications