शाहरूख खान ने शुरू कर दी अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग, सेट देखकर आप हैरान रह जाएंगे, देखिए तस्वीरें
शाहरूख खान ने लॉकडाउन के खत्म होने के बाद अपना काम शुरू कर दिया है और अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। शाहरूख खान की शूटिंग की ये तस्वीरें अब तेज़ी से वायरल हो रही है। दिलचस्प है तो शाहरूख खान का सेट।
Recommended Video
Shahrukh Khan बालकनी में लाइट्स-कैमरा संग शूटिंग करते आए नजर | FilmiBeat
जी हां क्योंकि सेट कोई और जगह नहीं है बल्कि खुद शाहरूख खान के बंगले मन्नत की बालकनी है।

जी हां, मन्नत की बालकनी में ही दो कैमरा लगे दिखाई दिए जहां शाहरूख खान चेक शर्ट पहने हुए कभी चश्मे में तो कभी चश्मे के बिना इतरा के चलते हुए दिखाई दिए।
अब ये शूटिंग किसी एड की है, किसी फिल्म की है या फिर किसी और प्रोजेक्ट ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल तो दर्शक शाहरूख खान की ये झलक देखकर एक बार फिर से उन्हें परदे पर वापस देखने को बेताब हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications