Pics: कैंसर ईलाज के बीच सैलून के बाहर नज़र आए संजय दत्त, बेहद कमज़ोर लेकिन खुश
संजय दत्त, मुंबई में कैंसर का ईलाज करवा रहे हैं और इस बीच अब एक सैलून के बाहर निकलते हुए उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में संजय कमज़ोर भले ही लग रहे हैं लेकिन फोटोग्राफर्स के साथ हमेशा की तरह उनकी हंसी ठिठोली वैसी की वैसी है।
सैलून से बाहर निकते हुए संजय की तस्वीरें ली जाने लगीं उन्होंने पूछा कि मास्क लगा लूं? इसके बाद फोटोग्राफर्स की इजाज़त लेकर उन्होंने मास्क लगाया और फिर हमेशा की तरह कुछ ऐसा कहा कि माहौल मज़ाकिया हो गया।
Recommended Video

संजय ने तस्वीरें खिंचवाने के बाद गाड़ी में बैठने से पहले कहा अब ये मत लिखना कि बीमार नहीं हूं। गौरतलब है कि संजय दत्त के कैंसर की बीमारी की पुष्टि के बाद से ही फैन्स लगातार उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
फिलहाल उनका ईलाज मुंबई में ही चल रहा है और उनकी पत्नी मान्यता ने एक बयान जारी करते हुए लिखा था कि हमें यहां के डॉक्टर्स पर पूरा भरोसा है।


Click it and Unblock the Notifications