PICS:कुछ इस तरह हुई संजय दत्त की 'जेल वापसी', छुट्टी की हुई छुट्टी
संजय दत्त आखिरकार आज पुणे की यरवदा जेल से मिली 14 दिन की फरलो की छुट्टियों के बाद वापस जेल लौट गए। हालांकि संजय ने दो हफ्ते की फरलो पूरी होने से ठीक पहले छुट्टी की अवधि को बढ़ाने की गुजारिश की थी, लेकिन इसको लेकर कोई जवाब नहीं दिया गया।
वैसे भी संजय दत्त के बार-बार जेल से बाहर आने को लेकर सवाल उठते रहे हैं, ऐसे में उनकी फरलो की अवधि बढ़ाए जाने की संभावना बेहद कम थी। संजय दत्त पिछले महीने 24 दिसंबर को परिवार के साथ न्यू ईयर मनाने के लिए फरलो लेकर आए थे। हालांकि इसके दो दिन बाद ही महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें लगातार मिल रही फरलो की जांच के आदेश दे दिए थे। देखें तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications
