तस्वीरें- सलमान ने बच्चों के साथ करवाया फोटोशूट
मुंबई। ऐसा कहा जाता है कि सफलता हमेशा एक जिम्मेदारी लेकर आती है। यह कहावत सलमान खान पर बिल्कुल सटीक बैठती है। सलमान 'बीइंग ह्रूमन' नाम से एक एनजीओ चलाते हैं। जो कि अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों की सहायता करता है।
लोगों तक इसकी पहुंच बनाने के लिए सलमान ने खुद पहल की है। इसके लिए उन्होने 'बीइंग ह्रूमन मर्चेंडाइज, बीइंग ह्रूमन आर्ट और बीइंग ह्रूमन गोल्ड क्वाइन' लांच किये हैं।
जल्द ही सलामन के एनजीओ ने बच्चों की 'हार्ट डिफेक्ट सर्जरी' करवाने का फैसला किया है। सलमान ने 2011 में 'सलमान खान बीइंग ह्रूमन प्रोडक्शन हाउस' बनाया है जिसके द्वारा कमाये गये सारे पैसे एनजीओ में लोगों की सहायतार्थ दिये जायेंगे। इस बैनर के तले बनी फिल्म 'चिल्लर पार्टी' काफी सफल रही थी और तीन नेशनल अवार्ड भी जीते।
अभी जल्द ही सलमान ने कुछ बच्चों के साथ 'बीइंग ह्रूमन' फोटोशूट करवाया है। देखें तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











