Pics- सलमान पहुंचे हैदराबाद, बहन को करने विदा!
सलमान खान और उनका पूरा परिवार अर्पिता खान की शादी की तैयारियों के लिए हैदराबाद पहुंच चुका है। सुबह से ही खान परिवार के सदस्य हैदराबाद के लिए एक एक करके निकलना शुरु कर चुके थे। खबरों के अनुसार सुबह 10 बजे से खान परिवार व रिश्तेदारों की एयरपर्ट पर आवाजाही बनी हुई थी और अब कुछ ही देर पहले सलमान खान को भी हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया।
सलमान खान का वेलकम करने के लिए एयरपोर्ट पर काफी अच्छा प्रबंध किया गया और सलमान खान को फूलों का गुलस्ता भेंट किया गया। सलमान खान के साथ ही उनके परिवार के अन्य सदस्य भी एयरपोर्ट पर देखे गये। खबर है कि बाकी के मेहमान और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जो कि इस शादी में आमंत्रित किये गये हैं वो कल सुबह से हैदराबाद पहुंचने शुरु हो जाएंगे।
यानी कि कल रात को मुंबई के कई खूबसूरत सितारे हैदराबाद की जमीं पर नज़र आएंगे। तो देखिये हैदराबाद एयरपोर्ट पर पहुंचे सलमान खान की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











