PHOTOS: प्रेम रतन के सेट पर सलमान ने दिया बर्थ डे सरप्राइज़
सलमान खान और प्रेम - एक दूसरे के परिचायक हैं और सलमान खान को प्रेम बनाने वाले इंसान थे सूरज बड़जात्या। सलमान खान के करियर के शुरूआती दिनों में उन्हें सुपरस्टार बनाने का श्रेय दो फिल्मों का जाता है हम आपके हैं कौन और मैंने प्यार किया। और सलमान को ये स्टारडम देने का श्रेय जाता है सूरज बड़जात्या।
इसलिए सलमान खान ने अपने बेहद करीबी दोस्त और मेंटॉर सूरज बड़जात्या को दिया बर्थ डे सरप्राइज़। फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूट के दौरान सलमान खान ने बड़ा सा केक लाकर सूरज को चौंका दिया। शूटिंग के बीच में सूरज ने अपनी कास्ट और क्रू के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
गौरतलब है कि सूरज बड़जात्या ने सलमान खान स्टारर मैनें प्यार किया (1989) से निर्देशन की शुरूआत की। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता मिली। इसने सही मायने में बड़जात्या व सलमान दोनों के करियर को लॉन्च किया। उन्होंने 1994 में एक बार फिर सलमान को लेकर हम आपके हैं कौन और हम साथ-साथ है बनाई, जो अपने अपने समय की सबसे सफल फिल्में साबित हुईं।


Click it and Unblock the Notifications



