..................... सलमान खान ने परिवार के साथ मनाई ईद, देखिए तस्वीरें | Pics: Salman Khan celebrates Eid with a family get together post his second vaccine shot - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने राधे की सफलता के बाद परिवार के साथ मनाया ईद का जश्न, देखिए तस्वीरें

सलमान खान अपनी पूरी टीम के साथ राधे की सफलता का जश्न मना चुके हैं। और अब वो अपने परिवार के साथ ईद का जश्न मना रहे हैं। सलमान खान ने ईद का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाया।

सलमान खान का परिवार, उनके घर पर एक साथ ईद का त्योहार मनाने इकट्ठा हुआ और आते जाते उनकी तस्वीरें कैमरों पर कैद हुईं। इससे पहले, सलमान खान ने फैन्स के साथ राधे का जश्न मनाया।

pics-salman-khan-celebrates-eid-with-a-family-get-together-post-his-second-vaccine-shot

सलमान खान की राधे, पहले ही दिन भारत में सबसे ज़्यादा देखे जाने वाली फिल्म बन चुकी है। सलमान खान का मानना है कि ये फैन्स की तरफ से उनके लिए ईद का तोहफा है। सलमान ने फैन्स को इस प्यार के लिए धन्यवाद कहा। इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ ईद का त्योहार मनाया।

सोहेल खान पहुंचे

सोहेल खान पहुंचे

सोहेल खान परिवार के साथ ईद मनाने पहुंचे। मीडिया को उन्होंने ईद की मुबारकबाद दी लेकिन गाड़ी से नहीं उतरे। गाड़ी के अंदर से ही सोहेल ने मीडिया को तस्वीरें दी।

Recommended Video

Arpita Sharma बच्चों संग पहुंची Salman Khan के घर ईद मनाने ; Watch video | FilmiBeat
बच्चों के साथ पहुंची

बच्चों के साथ पहुंची

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा अपने दोनों बच्चों आयत और आहिल के साथ परिवार के ईद मिलन का हिस्सा बनने पहुंची।

दिखाई दीं हेलेन

दिखाई दीं हेलेन

हाल ही में हेलेन की वहीदा रहमान और आशा पारेख के साथ छुट्टियों की फोटो वायरल हो रही थी। हेलेन भी गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दिखाई दीं।

राधे की सफलता

राधे की सफलता

राधे की सफलता का जश्न मनाने के बाद सलमान खान पहली बार, मीडिया के सामने दिखाई दिए। उनकी फिल्म राधे ने पहले ही दिन सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

करवा लिया वैक्सीनेेशन

करवा लिया वैक्सीनेेशन

सलमान खान ने इससे पहले दिन में अपनी वैक्सीन का दूसरा डोज़ लिया। साथ ही उन्होंने लोगों से भी वैक्सीन लगवाने की गुज़ारिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X