Pics: शादी की पहली सालगिरह पर रणवीर दीपिका ने परिवार के साथ किए तिरूपति बालाजी के दर्शन
Recommended Video
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं और इस मौके पर दोनों अपने पूरे परिवार के साथ तिरूपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में आज के दिन कोंकणी रीति रिवाज़ से शादी कर ली थी। शादी के एक साल पूरे करने पर दोनों बालाजी का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
रणवीर और दीपिका के साथ पूरा भवनानी परिवार और पूरा पादुकोण परिवार भी उनकी इस खुशी में शामिल होने के लिए पहुंचा। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर पल्लव पालीवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पूरे परिवार की ये तस्वीर शेयर की।

रणवीर दीपिका ने दर्शन करने के बाद जी भर कर तस्वीरें भी खिंचवाई हैं। देखिए ये बेहद प्यारी तस्वीरें
अगर काम की बात करें तो फिलहाल दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म छपाक के साथ व्यस्त हैं जो कि जनवरी 2020 में रिलीज़ होने जा रही है। वहीं रणवीर सिंह, ’83 के साथ व्यस्त हैं जिसमें वो कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।
माना जा रहा है कि इसके बाद दीपिका पादुकोण जहां अपनी होम प्रोडक्शन द्रौपदी में व्यस्त हो जाएंगी वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह, करण जौहर की तख्त में। शादी के बाद ये दूसरा साल भी इस जोड़े के लिए काफी बिज़ी जाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications