रानी की तरह मर्दानी बनना चाहती है तस्करी से बचाई गईं लड़कियां
बाॅलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी फिल्म मर्दानी की सफलता के बाद आजकल अपना अधिकांश समय मीटिंग और एनजीओ को सपोर्ट करने में बिता रही हैं। हाल ही में रानी ने दिल्ली स्थिति तस्करी में लिप्त महिलाओं और बच्चों को छुड़ाने वाले एनजीओ का विजिट किया। एनजीओ के संचालको के साथ मिलकर उन्होंने पीडि़त महिलाओं से बातचीत की। रानी मुखर्जी अपने आप वूमेन वल्र्डवाइड एनजीओ के आॅफिस पहुंची। उन्होंने लोगों से एनजीओ से जुड़ने की अपील की, साथ ही कहा कि ''कूल मैन डोंट बाई सेक्स'।
पत्रकारों से बातचीत में रानी ने कहा कि मैं हमेशा ही इस मुद्दे के प्रति संवेदनशील रही हूं। मानव तस्करी के खिलाफ लड़ने वालों के लिए मेरे दिल में सम्मान है। आज जब मैं एक लड़की से मिली तो उसकी बांते सुनकर हैरान रह गई। रानी के अनुसार लड़की ने कहा कि वह अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहती है और मेरी तरह मर्दानी बनना चाहती है। तो चलिए खूबसूरत रानी मुखर्जी के इस हार्ट टचिंग मूमेंट की देखते हैं कुछ तस्वीरें........


Click it and Unblock the Notifications