Pics: रणबीर कपूर ने किया ऋषि कपूर का अस्थि विसर्जन, नीतू कपूर - रिद्धिमा, आलिया रहीं साथ
रणबीर कपूर ने परिवार सहित नम आंखों से ऋषि कपूर को अंतिम विदाई दे दी है। मुंबई के बाणगंगा में ऋषि कपूर की अस्थियां विसर्जित करने पूरा परिवार पहुंचा। ऋषि कपूर की बेटी, रिद्धिमा भी परिवार के साथ दिल्ली से मुंबई पहुंच चुकी है।
वीरल भयानी की जारी की इन तस्वीरों और वीडियो में रणबीर कपूर, ऋषि कपूर की अस्थियां विसर्जित करते दिखे। उससे पहले परिवार ने बैठ कर उनकी आत्मा की शांति के लिए पूजा की।

रणबीर कपूर के साथ नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, आलिया भट्ट और रणबीर के दोस्त अयान मुखर्जी भी साथ में दिखाई दिए।
अस्थि विसर्जन के बाद रणबीर और पूरा परिवार पंडितों से आशीर्वाद लेता दिखाई दिया।


Click it and Unblock the Notifications
