आज रणथंभोर में है रणबीर - आलिया की सगाई? रणवीर - दीपिका सहित पहुंचे मेहमान, वायरल तस्वीरें
कल रात जब फैन्स ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के परिवार को जयपुर एयरपोर्ट पर देखा तो सब खुश थे कि पूरा परिवार एक साथ नया साल मनाने जा रहा है। इसके बाद जयपुर एयरपोर्ट पर दिखे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण। लोग थोड़ा चौंके। इसके बाद पता चला कि सब एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं। फैन्स थोड़ा और चौंके।
Recommended Video
लेकिन ज़्यादा तब हो गया जब नीतू कपूर ने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के साथ एक बेहद प्यारी सी सेल्फी शेयर की। इसके बाद हर कोई उत्सुक था ये जानने के लिए कि हो क्या रहा है।

लोगों की उत्सुकता तब बढ़ गई जब जयपुर एयरपोर्ट पर थोड़े समय बाद अयान मुखर्जी भी दिखाई दिए। सबको लगा कि शायद ब्रह्मास्त्र की शूटिंग हो। लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो आज यानि कि बुधवार को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, रणथंभोर में एक बेहद निजी समारोह में सगाई करने वाले हैं।
और यही कारण है कि उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार, रणथंभोर में मौजूद हैं। इसी रिपोर्ट की मानें तो आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट, रणबीर के भाई आदर जैन और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी पहले से ही रणथंभोर में मौजूद हैं। वहीं परिवार के बेहद करीबी दोस्त करण जौहर आज सुबह की फ्लाईट वहां पहुंचने वाले हैं।
सभी रणथंभोर के अमन होटल में ठहरे हैं जहां रणबीर और आलिया एक दूसरे को अंगूठी पहनाने वाले हैं। गौरतलब है कि रणबीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि अगर इस साल सब कुछ ठीक रहता तो वो शादी कर चुके होते। अब जब सारे दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठा हो चुके हैं तो हर कोई बस अब उनकी सगाई की तस्वीरें देखना चाहता है।
वैसे जश्न के लिए गीत - संगीत के कुछ गानों की लिस्ट हमारे पास तैयार है -


Click it and Unblock the Notifications

